https://omg10.com/4/11146156 बारीडीह राधा कृष्ण मंदिर में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह
ब्रेकिंग न्यूज़:
फीड लोड हो रही है...

बारीडीह राधा कृष्ण मंदिर में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह

विधि-विधान के साथ हुआ अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

Jamshedpur News:जमशेदपुर के बारीडीह विद्यापति लोहरा बस्ती स्थित श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना से हुई। भगवान श्री राधा-कृष्ण की विशेष पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

 हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर


तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में लगातार हरिनाम संकीर्तन, भजन एवं धार्मिक अनुष्ठान किएl जा रहे हैं। मंदिर परिसर में गूंजते भक्ति गीतों और संकीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालु घंटों तक संकीर्तन में शामिल होकर भगवान के नाम का स्मरण कर रहे हैं। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया है।

गोंड समाज के अध्यक्ष दिनेश साह ने दिया सामाजिक एकता का संदेश


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के अध्यक्ष दिनेश साह उपस्थित रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लिया तथा आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उनके साथ मुन्ना प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद, मुन्ना लाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। 

आयोजन को सफल बनाने में बस्तीवासियों ने निभाई अहम भूमिका


इस धार्मिक आयोजन की सफलता में स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान देखने को मिला। शंभू गोराई, करण, प्रह्लाद लोहरा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने तन, मन और धन से सहयोग प्रदान किया। मंदिर परिसर की सजावट, प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं की सुविधा और अन्य व्यवस्थाओंfVvxvxz को सामूहिक सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

 तीन दिनों तक उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, क्षेत्र में धार्मिक उत्साह


तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से लेकर देर रात तक लोग मंदिर पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण की आराधना कर रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी आयोजन की विशेष पहचान बनी हुई है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण का माहौल बना हुआ है।

Comments