सीतारामडेरा से 21 मार्च को निकलेगी भव्य सरहुल शोभायात्रा

 प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो चुकी है. केंद्रीय सरहुल पूजा समिति की एक बैठक बुधवार को सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में सुखराम लकड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 मार्च सीतारामडेरा से भव्य सरहुल शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली जायेगी. इस वर्ष आयोजन को खास बनाने के लिए समिति ने अनूठी पहल की है, जिसके तहत शोभायात्रा में शामिल होने वाले दलों को बेस्ट ड्रेस कोड और बेस्ट अनुशासन के लिए पुरस्कृत किया जायेगा.



इस शोभात्रा में आदिवासी-मूलवासी समाज के उरांव, हो, मुंडा, तुरी, भुईयां और मुखी समेत विभिन्न समाजों के सैकड़ों महिला, पुरुष व बच्चे अपने पारंपरिक परिधानों और वाद्य यंत्रों के साथ शिरकत करेंगे. निर्धारित रूट के अनुसार, शोभायात्रा सीतारामडेरा से शुरू होकर एग्रीको गोलचक्कर, तीन नंबर गोलचक्कर, भालुबासा, भगवान बिरसा मुंडा साकची गोलचक्कर, बसंत टॉकीज रोड, हावड़ा ब्रिज, आरडी टाटा गोलचक्कर, गोलमुरी गोलचक्कर और आकाशदीप प्लाजा होते हुए वापस सीतारामडेरा में विसर्जित होगी. उत्सव के मद्देनजर पूरे मार्ग को प्राकृतिक प्रतीकों और सरना झंडों व बैनरों से पाट दिया जायेगा. बैठक में राकेश उरांव, सुरा बिरुली, राजन कुजूर, नन्दलाल पातर, राजेश कंडेयांग, प्रकाश कोया, बुधराम खलको, उपेंद्र बानरा, किशोर लकड़ा, प्रेम सामद, बुधु खलखो, संतोष लकड़ा, लखींद्र लकड़ा, शालू लकड़ा, डिबर पूर्ति, लाल मोहन जामुदा, रघुनाथ मुंडा, शंभु मुखी, दुर्गा मुनी, राहुल सांडिल, अनिल गागराई, सोमा कोया, कंचन तिर्की आदि उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments