वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार से लिया आशीर्वाद
नियुक्ति के तुरंत बाद जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन और उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति ने सोनारी स्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र में पार्टी की पकड़ बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। मोहन कर्मकार ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में कार्य करने की सलाह दी।
Also Read: विपक्षियों को बौना साबित करेगी झामुमो की नई 'युवा ब्रिगेड ! विनोद पांडेय ने जमशेदपुर से भरी हुंकार
गुरु गोमके को श्रद्धांजलि अर्पित किया
इसके पश्चात विक्टर सोरेन अपनी पूरी टीम के साथ करनडीह स्थित जेहारथान पहुंचे, जहां ‘गुरु गमके’ Pandit Raghunath Murmu की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए संताली भाषा और संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Uliyaan जाकर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि
अगले चरण में कदमा उलीयान स्थित विधायक Savita Mahato के साथ सभी नेताओं ने शहीद Nirmal Mahato की समाधि स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिला संपर्क कार्यालय में भी हुआ भव्य स्वागत
दिन के अंतिम कार्यक्रम के तहत साकची पुराना कोर्ट स्थित जिला संपर्क कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, उपाध्यक्ष ललित मार्डी, प्रणव महतो, विद्यासागर दास, जिला सचिव रतन महतो, संगठन सचिव चंद्रशेखर टुडू, नासिर खान, सहसचिव मोहम्मद जलील और कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई का फूल-माला और बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू सहित कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई।
Social Plugin