Jamshedpur news : भाजपा सुंदरनगर मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में व्याप्त भीषण जल संकट और अनियमित बिजली कटौती के विरोध में गुरुवार को 7 मई को जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। मंडल प्रभारी सुबोध झा ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित इस कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि समस्त कार्यकर्ता
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे लोग
बैठक के दौरान मंडल प्रभारी सुबोध झा ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बागबेड़ा और छोटा गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों से क्षेत्र की लगभग 2,25,000 जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है। भारत सरकार और वर्ल्ड बैंक द्वारा इस योजना के लिए भेजे गए करोड़ों रुपयों का गबन हो चुका है। सुबोध झा ने स्पष्ट किया कि जब तक भ्रष्टाचार की जांच नहीं होती और जनता के नलों में पानी नहीं आता, भाजपा चुप नहीं बैठेगी। मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं की सूची तैयार कर जिला कमेटी को सौंपें।
Also Read : भूमि मुआवजा को लेकर डुमरिया के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पहले भुगतान फिर सड़क निर्माण की मांग तेज
सरकार की शिथिलता के कारण आज तक लंबित है जलापूर्ति योजना
जल संकट के समाधान के लिए होगी आर-पार की लड़ाई
भाजपा नेत्री और पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या दशकों पुरानी है। उन्होंने आंदोलनकारी नेता सुबोध झा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे वर्षों से इस लड़ाई को अकेले लड़ रहे थे, लेकिन अब पूरी पार्टी और क्षेत्र की जनता उनके साथ है। मीरा मुंडा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस बार की लड़ाई आर-पार की होगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे इस जन-आंदोलन को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने का आग्रह किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया अभिनंदन
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा ने जिला स्तर के नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडल प्रभारी और सुंदरनगर मंडल की नई टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री जितेंद्र राय, उपाध्यक्ष रूबी झा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति और तन्मय झा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। इन सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि 7 मई का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा और शासन-प्रशासन को भाजपा की शक्ति का एहसास कराएगा।
पंचायत स्तर पर भी इस आंदोलन को ले जाया जाएगा
बैठक का सफल संचालन युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री ईश्वर सोरेन ने किया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता जैसे संजीत चौरसिया, सोमनाथ चक्रवर्ती, भारती देवी और बांके बिहारी सिंह आदि उपस्थित रहे। भाजपा का मानना है कि केवल धरना-प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि भविष्य में वार्ड और पंचायत स्तर पर भी इस आंदोलन को ले जाया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि जनता के बीच यह संदेश पहुंचे कि उनकी बुनियादी सुविधाओं की रक्षा के लिए केवल भाजपा ही सड़क पर संघर्ष कर रही है।

Social Plugin