26 अप्रैल को होगा भूमि पूजन
पहाड़ी पूजा को लेकर 26 अप्रैल को मड़वा व भूमि पूजन से संबंधित अनुष्ठान संपन्न होगा इसी दिन पूजा मंडप से कलश लेकर निकलने एवं प्रवेश करने की इच्छा रखने वाली श्रद्धालु महिलाओं के बीच लॉटरी के जरिए कलश का वितरण भी कर दिया जाएगा।
29 अप्रैल को गोल पहाड़ी से होगा मां पहाड़ी का आगमन
29 अप्रैल को संध्या 6:30 बजे लोको कॉलोनी से सैकड़ो भक्त मां पहाड़ी को लाने के लिए गोल पहाड़ी स्थित मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे गोल पहाड़ी पहुंचकर मां पहाड़ी की पूजा अर्चना की जाएगी तथा माता के माथे से जो फूल दलिया में गिरेगा उसे लाकर लोको कॉलोनी पूजा मंडप में स्थापित कर दिया जाएगा।
Also Read: राजधानी रांची में ‘एकम डायलॉग्स’ का भव्य आयोजन, लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप हुए सम्मानित
5 दिनों तक नगर भ्रमण पर निकलेगी मां पहाड़ी
गुरुवार 30 अप्रैल से 5 मई तक प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे मां पहाड़ी अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेगी इस क्रम में मुख्य दलिया धरण किया मां पहाड़ी के साथ कलश लिए उनके सात बहने भी चलेगी नगर भ्रमण के क्रम में मां पहाड़ी लोको कॉलोनी के सभी मार्ग से गुजरेगी और माता के भक्त उनके चरण पखार कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
5 मई को मां पहाड़ी को दी जाएगी विदाई
पांच दिनों के नगर भ्रमण के बाद मंगलवार 5 मई को मां पहाड़ी को विदाई दी जाएगी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष की माता के विदाई जुलूस में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है विदाई जुलूस संध्या 7:00 बजे लोको कॉलोनी पूजा मंडप से शुरू होकर गोल पहाड़ी स्थित पहाड़ी मंदिर तक जाएगी।
Also Read: झारखंड में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत: केरूआडूंगरी बना मिसाल
आतिशबाजी वह झांकी होगा आकर्षण का केंद्र
मां पहाड़ी की विदाई जुलूस का मुख्य आकर्षण रंगारंग झांकी व धमाकेदार आतिशबाजी होगी इन दोनों ही चीजों की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई आंध्र प्रदेश के कारीगर अपने पटाकों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे तो दूसरी तरफ झांकी में शामिल वाहनों पर सवार रामायण महाभारत के काल्पनिक पात्र भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।

0 Comments