-बिरसानगर गुड़िया मैदान में मुंडा महा सम्मेलन सह मिलन समारोह कल
-झारखंड समेत ओडिशा, बंगाल, असम व छतीसगढ़ के मुंडा समाज के लोगों का होगा महाजुटान
JAMSHEDPUR NEWS : आदिवासी मुंडा स्वशासन व्यवस्था, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 25 अक्टूबर को मुंडा महा सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम बिरसानगर स्थित गुड़िया मैदान में आयोजित होगा. इस महासम्मेलन को लेकर मुंडा समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस महासम्मेलन में मुंडा समाज के 1000 सालों के इतिहास और अधिकारों पर मंथन किया जायेगा.समाज के इतिहास, परंपराओं और महापुरुषों पर किए गये शोध पर विस्तार से चर्चा की जायेगी.साथ ही समाज के समृद्ध इतिहास और उसकी विकास यात्रा पर समीक्षा किया जायेगा. इसके साथ ही छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 और मुंडा समाज के कानूनी व संवैधानिक अधिकारों पर भी विशेष परिचर्चा आयोजित होगी, ताकि समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके. महासम्मेलन में ओडिशा, बंगाल, झारखंड, असम व छतीसगढ़ के करीब 2 हजार लोग शामिल होंगे. यह जानकारी शुक्रवार को मुंडा महा सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजन समिति के पदाधिकारी नियारेन हेरेंज ने दी. उन्होंने बताया कि आयोजन की सारी तैयारी अंतिम चरण में है.
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां होंगी सम्मानित
महा सम्मेलन के माध्यम से देश-विदेश में कार्यरत मुंडा समाज के प्रतिनिधियों और उनके परिवारों का सम्मान किया जायेगा. राजनीति, समाज सेवा, साहित्य, चिकित्सा, कानून, भारतीय सेना, बैंकिंग तथा कॉर्पोरेट जगत जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा. इस आयोजन में समाज के निर्माण और प्रगति में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया जायेगा. अपने परिवार के साथ-साथ सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मुंडा समाज की महिलाओं को भी सम्मानित किया जायेगा.
मुंडा महा सम्मेलन में खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा करेंगे शिरकत
मुंडा महा सम्मेलन सह मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, तमाड़ विधायक विकास मुंडा, खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, सिसई विधायक जिगा सुसारन होरो, नमन विक्सल कोंडगाड़ी, दयामनी बारला, टीआरई के पूर्व डायरेक्टर-सोमा सिंह मुंडा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिर्विटी के पूर्व वीसी- डा. सत्यनारायण मुंडा समेत अन्य शामिल होंगे. मुंडा
Social Plugin