मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के निधन की खबर पर विधायक संजीव सरदार एमजीएम पहुंचे

Jamshedpur News: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन की खबर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक संजीव सरदार एमजीएम अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

एक मां से बेटी को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता-विधायक


विधायक संजीव सरदार ने कहा कि तृषा सिंह का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक और हृदय को झकझोर देने वाली घटना है। एक मां से उसकी बेटी को छीन लेने वाला यह दुःख कितना गहरा है, इसे शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एक अभिभावक के रूप में इस अपूरणीय क्षति की कल्पना मात्र से मन व्यथित हो उठता है।


कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा


संजीव सरदार ने कहा कि इस कठिन और असहनीय समय में वह स्वयं को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके पूरे परिवार के दुःख में सहभागी मानते हैं। उन्होंने कहा कि तृषा की असमय विदाई पूरे परिवार के लिए ऐसी पीड़ा है, जिसे कोई भी शब्द कम नहीं कर सकता।


दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना


विधायक ने तृषा सिंह के परिजनों तथा इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत तृषा सिंह सहित सभी दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा झारखंड परिवार मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ा है।