पार्किंग, नामांकन और भूमि अभिलेख से जुड़े मामले पहुंचे सामने
जनशिकायत निवारण दिवस में पी एम मॉल में पार्किंग व्यवस्था की समस्या प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में नामांकन कराने, भूमि अभिलेखों को ऑनलाइन कराने तथा रोजगार उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कई नागरिकों ने सरकारी प्रक्रियाओं में आ रही परेशानियों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
पारिवारिक विवाद, मानसिक प्रताड़ना और आर्म्स लाइसेंस के आवेदन भी पहुंचे
कार्यक्रम में पारिवारिक विवाद एवं मानसिक प्रताड़ना से जुड़े कई मामले भी सामने आए। नागरिकों ने प्रशासन से न्याय एवं सुरक्षा की मांग की। वहीं कुछ लोगों ने आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने के लिए आवेदन दिया। उपायुक्त ने कहा कि संवेदनशील मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें।
शहरी सुविधाओं, पेंशन और राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें
जनशिकायत निवारण दिवस में शहरी क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं एवं नगर व्यवस्था में सुधार की मांग भी प्रमुखता से उठी। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र बनाने, पेंशन स्वीकृति, राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा त्रुटि सुधार से जुड़े आवेदन भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
Also Read : नीता अंबानी को ‘KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित, समाज सेवा के कार्यों को मिली वैश्विक सराहना
उपायुक्त बोले- जनशिकायत निवारण दिवस आमजन के लिए प्रभावी मंच
उपायुक्त Rajeev Ranjan ने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से हो। सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।
Social Plugin