Jamshedpur news:  जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल की परिचय बैठक नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विजय रेस्टोरेंट, श्याम टॉकीज के समीप, परसुडीह में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी कमलेश सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए I 

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
महापुरुषों को श्रद्धांजलि देकर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद “वंदे मातरम्” गीत के साथ बैठक का विधिवत शुभारंभ हुआ। उपस्थित नेताओं ने पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा परसुडीह मंडल नई मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में सक्रिय रहने का आह्वान किया। बैठक में कमलेश सिंह, अवधेश सिंह, विनोद सिंह, कुसुम पूर्ति, आलोक भास्कर, दीपु शर्मा, रामप्रसाद जायसवाल, कार्तिक वर्मन, विजय विश्वकर्मा, किरण राव, बबलू श्रीवास्तव, संजीव ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।