आदिवासी सेंगेल अभियान ने सोहराय पर्व 2026 का 5-दिवसीय राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया

JAMSHEDPUR NEWS : संताल आदिवासी समुदाय में वृहद सामाजिक एकता, सांस्कृतिक एकरूपता और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आदिवासी सेंगेल अभियान (ASA) की ओर से वर्ष 2026 के सोहराय पर्व की अधिकारिक तिथियों की घोषणा कर दी गई है।
आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्री सालखन मुर्मू के मार्गदर्शन में 3 अक्टूबर 2026 की संध्या 6 बजे एक उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल (Zoom) बैठक सेंगेल दिशोम परगना श्री सोनाराम सोरेन की अध्यक्षता में भारत के 7 राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा पूरे देश व दुनिया में एक साथ सोहराय पर्व मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

 5-दिवसीय सोहराय पर्व 2026 का तय कार्यक्रम:
-10 नवंबर 2026 (पहला दिन): गोट बोंगा
-11 नवंबर 2026 (दूसरा दिन): गोड़ा बोंगा
-12 नवंबर 2026 (तीसरा दिन): डांगरी खून्टाव
-13 नवंबर 2026 (चौथा दिन): जाजले
-14 नवंबर 2026 (पांचवां दिन): सरहाव माहा में 

एकता और प्रकृति संरक्षण का संदेश दुनिया के समक्ष रखा जाएगा
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पहल संताल आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन (हासा), भाषा, जाति, सरना धर्म, रोजगार और सांस्कृतिक पहचान को बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सेंगेल अभियान का उद्देश्य पारंपरिक व्यवस्था में संवैधानिक व जनतांत्रिक सुधार लाते हुए समाज को एकजुट करना है। प्रकृति-प्रेमी आदिवासी समाज का यह सोहराय पर्व प्रकृति के साथ-साथ मानवता की रक्षा का संकल्प दोहराता है।

वर्चुअल बैठक में ये थे मौजूद 
वर्चुअल बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधियों में माझी परगना मांडवा के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री कविराज मुर्मू,आदिवासी सेंगेल अभियान केन्द्रीय संयोजक लक्ष्मी नारायण किस्कू,सेंगेल सरना धर्म माडवा अध्यक्ष गणेश चन्द्र मुर्मू, ओडिशा प्रदेश सेंगेल परगाना नारान मुर्मू,ओडिशा प्रदेश सेंगेल माझी परगना माडवा अध्यक्ष काड़ूराम मुर्मू, झारखंड प्रदेश आदिवासी सेंगेल अभियान अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू, झारखंड प्रदेश सेंगेल परगाना जूनियर मुर्मू,असम प्रदेश आदिवासी सेंगेल अभियान अध्यक्ष सोहन हेम्ब्रोम, पश्चिम बंगाल आदिवासी सेंगेल महिला मोर्चा अध्यक्षा रातिबाला मुर्मू, पश्चिम बंगाल सेंगेल छात्र युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील हांसदा,कमल चन्द्र मारडी सहित अन्य उपस्थित थे।