Ad Code

Responsive Advertisement

JMM Jamshedpur Meeting: चाकुलिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

 जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति के निर्देश पर बुधवार, 25 मार्च 2026 को कदमा स्थित वीर शहीद निर्मल महतो सामुदायिक भवन, उलियान में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में न केवल सांगठनिक मजबूती पर चर्चा हुई, बल्कि हालिया नगर निकाय चुनावों में मिली जीत का जश्न भी मनाया गया। बैठक का मुख्य आकर्षण चाकुलिया नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोमबरी सोरेन और विभिन्न वार्डों के पार्षदों का भव्य अभिनंदन रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर मानगो क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे आगामी चुनावों से पहले कोल्हान में झामुमो का पलड़ा और भारी नजर आ रहा है।




नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन और सम्मान

बैठक की शुरुआत में झामुमो जिला समिति ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में मिली हालिया सफलताओं को रेखांकित किया। चाकुलिया नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोमबरी सोरेन का पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ ही चाकुलिया के वार्ड नंबर 8 के पार्षद मोहम्मद गुलाब, मानगो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 से इरफाना खातून और वार्ड नंबर 29 से परवीन बानो को भी सम्मानित किया गया। बाघराय मार्डी ने कहा कि इन जनप्रतिनिधियों की जीत जमीन पर कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जनसमस्याओं के समाधान और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सेतु का कार्य करेंगे।



मानगो में बढ़ा झामुमो का कुनबा: सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में शामिल हुए कार्यकर्ता

संगठन विस्तार की दिशा में यह बैठक मील का पत्थर साबित हुई। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास की राजनीति से प्रेरित होकर मानगो क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता सद्दाम हुसैन ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थाम लिया। जिला संयोजक मंडली ने सद्दाम हुसैन और उनके कार्यकर्ताओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर विधिवत रूप से शामिल किया। नए सदस्यों ने एक सुर में कहा कि वे झारखंड की अस्मिता और विकास के लिए समर्पित इस दल के साथ मिलकर क्षेत्र की उन्नति के लिए कार्य करेंगे। यह जॉइनिंग मानगो और आसपास के शहरी क्षेत्रों में झामुमो की पकड़ को और मजबूत करेगी।

संगठन विस्तार के लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम: नगर कमेटियों को निर्देश

संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता को लेकर जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मानगो और जुगसलाई नगर कमेटियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अगले दस दिनों के भीतर अपनी महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित करें। इन बैठकों में स्थानीय विधायकों, केंद्रीय पदाधिकारियों, जिला संयोजक मंडली के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को पुनर्जीवित करना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए रणनीति तैयार करना है। मार्डी ने जोर देकर कहा कि महिला नेत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का समन्वय ही संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रहीउपस्थिति

इस सांगठनिक बैठक में जिले के तमाम प्रमुख चेहरों ने शिरकत की। उपस्थित नेताओं में शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, सुनील महतो, कुद्दु उरांव, लालटू महतो, सरोज महापात्रा, पिंटू दत्ता, प्रीतम हेम्ब्रम, उमानाथ झा और घनश्याम महतो प्रमुख थे। इसके अलावा फतेचन्द्र टुडू, दलगोविंद लोहार, अजय रजक, संदीप चक्रवर्ती, डी राकेश राव, विक्टर सोरेन और नांनटु सरकार ने भी अपने विचार रखे। महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व चंद्रवर्ती महतो, झरना पाल, नीता सरकार और सविता दास ने किया। बैठक के सफल संचालन और समन्वय में अंकित सिंह, समीर दास, विनोद डे, सपन राय, उमेश गिरी, अभय पांडे, कमल किशोर मिश्रा और विदेशी तंतुबई की भी सक्रिय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement