जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संभव हुआ कार्य
इस कार्य की शुरुआत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर हुई है। उनके प्रयास से पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने निजी टैंकर के जरिए जुस्को का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना शुरू किया। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा फायदा मिल रहा है। जनप्रतिनिधियों के इस सहयोग को स्थानीय लोग काफी सराह रहे हैं।
पर्वों के दौरान भी दी गई थी सेवा
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की सेवा दी जा रही है। इससे पहले भी चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के दौरान आयोजित भंडारा और शरबत वितरण कार्यक्रमों में राजकुमार सिंह ने अपने टैंकर से शुद्ध पानी उपलब्ध कराया था। उनके इस योगदान से त्योहारों के दौरान भी लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुए।
पूरे गर्मी में जारी रहेगी सेवा
पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गर्मी के मौसम में जरूरतमंद स्थानों को चिन्हित कर निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं, सुनील गुप्ता ने इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि लगातार पानी उपलब्ध कराना एक बहुत अच्छा कार्य है, जिससे आम लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है।
Social Plugin