चाकुलिया नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सरेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोमवारी सरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह शपथ ग्रहण समारोह घाटशिला स्थित अनुमंडल सभागार में आयोजित किया गया, जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें औपचारिक रूप से शपथ दिलाई।
समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करें।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। साथ ही, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। सभी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

0 Comments