यह सम्मान उद्योग और समाज में शांति एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। संदीप बख्शी को उनके लंबे अनुभव, नेतृत्व क्षमता और वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा जाएगा। वे समारोह में उपस्थित करीब 550 पासआउट विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगे और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे।
दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। यह समारोह छात्रों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जहां वे अपने करियर की नई शुरुआत करते हैं।
इस अवसर पर टाटा स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक तथा एक्सएलआरआइ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन टी. वी. नरेंद्रन, संस्थान के निदेशक फादर एस. जॉर्ज एसजे, डीन (अकादमिक्स), डीन एडमिनिस्ट्रेशन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डॉ. मुक्ति क्लेरेंस एसजे सहित संस्थान के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।
समारोह को लेकर संस्थान प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूरे परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा और आयोजन को भव्य बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
संदीप बख्शी देश के प्रमुख बैंकर्स में गिने जाते हैं। उनका जन्म 28 मई 1960 को हुआ था। वे अक्टूबर 2018 से आइसीआइसीआइ बैंक के एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 1986 से आइसीआइसीआइ समूह से जुड़े रहने के कारण उनके पास 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस और आइसीआइसीआइ लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ भी रह चुके हैं। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और बाद में एक्सएलआरआइ, जमशेदपुर से प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की।
Social Plugin